उसावां। भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पुत्री कीर्ति कश्यप ने म्याऊ, उसावां के गांव में जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सौभाग्य योजना सहित कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इस मौके पर प्रधान सुनहरी यादव, संघ सभापति राहुल लोधी, सौरभ तोमर, आनन्द सिंह, नन्हे यादव, केपी राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद