बदायूं। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने भी शहर में बनने जा रहे रिंग रोड की मंजूरी में अहम भूमिका निभाई है। सांसद के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ने जानकारी दी कि हाल ही में लोकसभा सत्र के दौरान बदायूं शहर में रिंग रोड निर्माण का मुद्दा सांसद ने मजबूती से उठाया था। इनका कहना है कि सांसद की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शहर में रिंग रोड बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना के पूरा होने से शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही यातायात दबाव कम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। संवाद