नवरात्रि पर माता रानी की पूजा करते भक्त।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। नवरात्रि पर शुक्रवार को मां भगवती के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। नगला मंदिर पर भक्तों की लाइन सुबह से ही लग गई।
इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है। देवीभक्त पूजा और व्रत आदि में लीन हैं। नवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को देवी स्कंदमाता के स्वरूप का पूजन किया गया। लोगों ने अपने घरों तथा मंदिरों में जाकर देवी की पूजा की और व्रत रखकर मनौती मांगीं। इस दौरान मंदिरों में भी सुबह के समय काफी भीड़ रही। नगला मंदिर पर लाइन लगी रही। भक्तों ने अपनी बारी का इंतजार किया और माता को चुनरी चढ़ाई। इधर, हरप्रसाद मंदिर पर बनी वैष्णोदेवी की गुफा में भी भक्तों की संख्या बढ़ गई। गुफा के दर्शन करने वालों का क्रम रात तक जारी रहा।
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमानगढ़ी मंदिर पर मां के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ लगी रही।