फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के दरबार में माथा टेक मांगी मनौती

Thu, 26 Mar 2015 11:52 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के छठे दिन सप्तम देवी मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। पूजा का थाल हाथ में लिए महिलाओं ने मां के दरबार में जाकर माथा टेका। सप्तम दिवस होने के कारण अधिकांश लोग उपवास पर भी रहे। अष्टमी पर शुक्रवार को कन्याएं खिलाई जाएंगी। बृहस्पतिवार को घंटे घड़ियालों के साथ मां की आराधना की गई। सैकड़ों भक्तों ने नगला शक्ति पीठ मंदिर में जाकर मां कालरात्रि के स्वरूप के पूजा की। सूर्योदय से ही एकाएक भक्तों की लंबी लाइन नजर आने लगी। घरों में भी देशी घी का दीप जलाकर मां की आराधना की गई। इसके अलावा हर प्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर में भी भक्तों ने माथा टेका। मंदिरों में मां का शृंगार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें