फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मां-बेटे की मौत, पति घायल

विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी ईट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व मौजूद लोग,पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। कुंवरगांव-बिनावर मार्ग पर रविवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर सीमा (23) और उसके बेटे दिव्यांश (3) की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने पति के साथ बाइक पर मायके से ससुराल लौट रही थी। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों मां-बेटे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर निवासी हरवंश कुंवरगांव कस्बे में दर्जी की दुकान पर काम करते हैं। वह शनिवार को पत्नी सीमा और इकलौते बेटे दिव्यांश को लेकर ससुराल हथिनीभूड़ गांव दावत खाने गए थे। उधर से दावत खाकर रविवार शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे। उस दौरान हरवंश हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक बिनावर-कुंवरगांव मार्ग पर आजमगंज मढि़या गांव से निकलकर कुछ दूर पहुंची थी। रास्ते में ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। वहीं कुंवरगांव की ओर से एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरटेक करती आ रही थी। उसमें भी ईंटें लदी थीं।
उसने हरवंश की बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे बाइक से सड़क पर गिर गए। उन्हें ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली कुचलती हुई निकल गई, जिससे सीमा और दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास के कई दुकानदार दौड़ पड़े। चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को दौड़ाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन

वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक खेत में घुसाकर भाग गया। दुकानदारों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर मिलने पर हरवंश के परिवार वाले भी आ गए। इससे पहले पुलिस ने घायल हरवंश को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में महिला और उसके बेटे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। सीमा चार माह की गर्भवती भी बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोक के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली से ढोई जा रहीं ईंटें
परिवहन निगम के नियमों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें ढोना गलत है। अधिकारियों का दावा है कि जहां भी ईंटें या सीमेंट सरिया ढोते पकड़ा गया तो उनका चालान कर दिया जाएगा। बावजूद इसके कब्जे में कई ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें ढो रहे हैं। कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीमेंट-सरिया की दुकानों पर भी लगी हैं।

घटना स्थल पर खड़ी ईट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व मौजूद लोग,पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें