उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेत में गई किशोरी से युवक ने छेड़खानी कर दी। किशोरी की मां ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो मां-बेटी को पीट दिया गया। महिला ने किशोरी के साथ बुधवार सुबह कोतवाली आकर पुलिस से शिकायत की।
बताया- दोपहर में उसकी बेटी शौच के लिए खेत पर गई। उसी दौरान गांव के ही युवक ने उसके ऊपर मिट्टी फेंकनी शुरू कर दी। बुरी नीयत से उसे घेरने की कोशिश भी की गई। किशोरी और उसकी मां ने आरोपी युवक के घर जाकर शिकायत की तो दोनों को पीट दिया गया। पुलिस ने शिकायत के बाद हकीकत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद