उझानी। गांव अल्लापुर भोगी निवासी अनारकली पत्नी यादराम और उसकी बेटी ललिता को अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह ने शराब के पौआ अवैध रूप से बेचते समय दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास 51 पौआ मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों का मेडिकल कराया। इसके अलावा कोतवाली के सिपाही मोहित चौहान ने राजनगर कॉलोनी निवासी बॉबी को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया है। संवाद