फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मूसाझाग पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, नौ कछुए बरामद

विज्ञापन
मूसाझाग थाने में गिरफ्तार कछुआ तस्कर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग पुलिस ने शुक्रवार को दो कछुआ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नौ कछुए बरामद हुए हैं। उनकी बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। रेंजर अमित सोलंकी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कालाकूड़ा में शुक्रवार को दो तस्कर एक तालाब में कछुए पकड़ रहे थे। उन्हें देखकर प्रत्यक्षदर्शियों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी, जिससे कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों तस्करों को पकड़ लिया। उनके पास से नौ कछुए बरामद हुए हैं।
बताते हैं कि दोनों तस्कर बाइक लेकर तालाब पर पहुंचे थे। उन्होंने बाइक तालाब किनारे खड़ी कर दी थी और कछुओं को पकड़ना शुरू कर दिया । पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ग्राम कालाकूड़ा निवासी श्यामवीर उर्फ नन्हे और मूसाझाग निवासी अरविंद बताए। पुलिस उन्हें, उनकी बाइक और कछुओं को थाने ले आई।
विज्ञापन

सूचना पर वनरक्षक धर्मेंद्र कुमार और उनके हमराह प्रेमपाल भी थाने पहुंच गए। उन्होंने तस्करों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। उनकी बाइक सीज कर दी गई है।
थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रेंजर अमित सोलंकी ने बताया कि बरामद कछुओं को तालाब में छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने में गिरफ्तार कछुआ तस्कर। संवाद

मूसाझाग थाने में गिरफ्तार कछुआ तस्कर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें