फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शख्स ने ब्याज पर दिए रुपये, वापस न करने पर महिला से किया दुष्कर्म

Thu, 12 Sep 2024 01:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र में एक महिला को ब्याज पर रुपये देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि रुपये चुकाने के बाद भी आठ सितंबर को आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कुछ माह पहले गांव के एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति ने महिला पर रुपये वापस करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब महिला रुपये वापस नहीं कर सकी तो दुष्कर्म किया। अब कुछ दिन पहले महिला ने ब्याज सहित रुपये वापस कर दिए, लेकिन आठ सितंबर की रात वह अपने कुछ साथियों के साथ महिला के घर पहुंच गया। 

इसके बाद दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो महिला ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने मामले की तहरीर एएसपी को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें