फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अश्लील वीडियो मामले में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो के मामले में महिला के पति की तहरीर पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के पति का आरोप है कि पुलिस ने उससे तहरीर बदलवाकर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि बिसौली निवासी मैनेजर संजीव का उसके घर आना-जाना था। मैनेजर ने उसकी पत्नी के नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिए थे। इसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मैनेजर उसकी पत्नी से कई बार रुपये भी ऐठ चुका है। पुलिस ने पीड़ित से दूसरी तहरीर लेकर छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की हैं। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया मामला प्रेम संबंध का है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें