फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मोदी के नाम पर लड़ेगी यूपी में चुनाव

Tue, 01 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
संतोष गंगवार
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा यूपी में विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा तलाशने की कवायद चल रही है। अगर चुनाव से पहले कोई नाम तय नहीं हुआ तो मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा और पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। सरदार पटेल जयंती पर भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने आए संतोष गंगवार यहां मीडिया से बात कर रहे थे। जेएनयू से लापता बदायूं के छात्र नजीब के मामले में उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस अपना काम कर रही है। पूरे मामले में धैर्य रखने की जरूरत है। मोदी के चीन बार्डर पर सैनिकों के साथ दिवाली बनाने पर मायावती के कटाक्ष पर गंगवार ने उन्हें को हिदायत दी कि वह अपने गिरेबान में झांककर देखें। गंगवार ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा का यूपी में वजूद खत्म हो गया है। यूपी में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन की बात से भी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने इंकार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें