बदायूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जिलेभर की ग्राम पंचायतों व नगर निकाय स्तर पर कार्यक्रम हुए। नगर पंचायत सखानूं व अलापुर में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि मोदी का सपना है, हर गरीब की उन्नति और प्रगति हो। ब्लॉक सालारपुर के बादल व बावट गांव में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी गाड़ी है। नगर पंचायत सखानूं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने को लेकर अनेक योजनाएं क्रियांवित की जा रहीं हैं। वहीं तमाम पदाधिकारियों ने जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। संवाद