फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों के मरीज भी रख सकेंगे अपने पास फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोविड-19 के संक्रमित मरीजों को अभी तक फोन अपने पास रखने के इजाजत नहीं थी। अब शासन ने इसमें बदलाव कर दिया है। उन्होंने कोविड-19 के मरीजों को अपने पास में फोन और चार्जर रखने की इजाजत दे दी है। लेकिन भर्ती होने के दौरान उन्हें इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। कोरोना वायरस के मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए प्रशासन अपने स्तर से पूरी तरह तैयार है। पॉजिटिव मरीजों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। साथ ही उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पॉजिटिव मरीज भी अपने पास मोबाइल फोन रख सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें छूट दी है ताकि वह अपने परिचितों से बात कर सकें। वहीं, चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान पूर्ण रुप से रखा जा रहा है। यहां तक की मरीजों को अपना फोन नंबर भी दिया है। और फोन पर भी बात की जाती है। जिससे उनके बारे में पता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें