पीड़ित परिवार चेक सौंपते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बिल्सी। 21 मई को तहसील क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन में आंधी में एक नीम का पेड़ टूटकर दीवार पर गिर गया था। जिससे दीवार के पास सो रही अनीता पत्नी राम अवतार की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। सोमवार को विधायक हरीश शाक्य ने दैवीय आपदा के तहत स्वीकृत की गई चार लाख रुपये की धनराशि का चेक पीड़ित के परिवार को सौंपा। इस मौके पर एसडीएम रिपुदमन सिंह, मंडलीय अध्यक्ष राहुल देव शाक्य, ग्राम प्रधान नीतू शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद