फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में डूबी किशोरी की लाश दूसरे दिन मिली

Mon, 05 Jun 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 गंगा नहाते समय हुसैनपुर घाट पर डूबी दूसरी किशोरी मिथलेश की लाश को दूसरे दिन सोमवार को गोताखोरों ने खोज ली। लाश गंगा किनारे झाड़ी की टहनियों में फंसी पाई गई। घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। यह हादसा रविवार सुबह हुआ था। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा के कई परिवार के लोग गंगा नहाने के लिए गांव के पास ही घाट पर पहुंच गए थे। स्नान करने वालों में कन्हई लाल की 16 साल की बेटी मिथलेश और उसकी सहेली आरती पुत्री रामेश भी थी। नहाते समय दोनों लड़कियां गहराई में जाने पर डूब गई थीं। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आरती को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन मिथलेश का देर शाम तक पता नहीं लग पाया। हादसे के बाद से गोताखोर मिथलेश की तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह गंगा में तलाशी के दौरान मिथलेश का शव घाट से कछला की ओर काफी दूर गंगा किनारे झाड़ी में फंसा मिल गया। जल का बहाव तेज होने की वजह से लाश बहती चली गई। शव लेकर घरवाले गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। शव का दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि मिथलेश और आरती दोनों सहेलियां थीं। इससे पहले भी वे कई बार साथ गंगा में नहाई भी थीं, लेकिन मिथलेश की मौत से आरती बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें