फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: बाइक सवार लुटेरों ने आंगनवाड़ी वर्कर की चेन झपटी, पलक झपकते ही भाग निकले आरोपी, हाथ मलते रह गए सभी

Fri, 29 Jul 2022 05:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

आंगनवाड़ी वर्कर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने आधार कार्ड में संशोधन करवाकर घर लौट रही थीं। वह इलाके के कूंचापांडा मोहल्ले से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक पर दो बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली और बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। महिला ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में शहर कोतवाली इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक आंगनवाड़ी वर्कर की चेन लूट ली और बाइक दौड़ाते हुए मौके से भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आंगनवाड़ी वर्कर ने लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धाटोला निवासी अनीता गुप्ता पत्नी राजकुमार आंगनवाड़ी वर्कर हैं। अनीता के मुताबिक वह शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटियाली सराय मोहल्ले से अपने आधार कार्ड में संशोधन करवाकर घर लौट रहीं थीं। वह कूंचापांडा मोहल्ले से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक पर दो बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली और बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। इस पर अनीता ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। बदमाशों को तलाश किया गया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आंगनवाड़ी वर्कर ने पुलिस को तहरीर दी है। अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें