बदायूं में शहर कोतवाली इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक आंगनवाड़ी वर्कर की चेन लूट ली और बाइक दौड़ाते हुए मौके से भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आंगनवाड़ी वर्कर ने लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धाटोला निवासी अनीता गुप्ता पत्नी राजकुमार आंगनवाड़ी वर्कर हैं। अनीता के मुताबिक वह शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटियाली सराय मोहल्ले से अपने आधार कार्ड में संशोधन करवाकर घर लौट रहीं थीं। वह कूंचापांडा मोहल्ले से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक पर दो बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली और बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। इस पर अनीता ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए।