फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली में मिलीं नौ दिन से लापता नाबालिग बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से नौ दिन से गायब दो सगी बहनों को थाना पुलिस ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर से पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि वह दोनों लड़कियां घर वालों से नाराज होकर चली गई थीं। पुलिस टीम ने इनकी लोकेशन चेक करने को लगभग पांच सौ कैमरे चेक किया। दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। बाद में उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। कई दिन से दोनों बहनों के न मिलने से कुछ हिंदू संगठनों ने पुलिस अफसरों से मुलाकात की थी। प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि दोनों ही बहनें एक महिला की दुकान पर फूल माला बेचते पाई गईं। उस दुकान मालिक महिला का भी बयान लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें