फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी कुंभः अव्यवस्थाओं के बीच बिखरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
मिनी कुंभ: गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कादरचौक। अव्यवस्थाओं के बीच सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने ककोड़ा मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लेकिन अव्यवस्थाएं हावी रहीं। श्रद्धालुओं को टूटे-फूटे मार्ग और दलदल से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

मेले का औपचारिक शुभारंभ एक नवंबर को झंडी पूजन के साथ हो गया था। गंगातट पर मेला के लिए व्यवस्थाएं बनाने का काम करीब एक महीने पहले ही शुरू कर दिया गया था। शासन ने इस बार मेले के बजट में भी इजाफा किया है। सोमवार को गंगातट पर तंबुओं के शहर में वीआईपी का जमावड़ा रहा। सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने लगा। गंगा नदी के किनारों की ओर जाने वाली लग्जरी कारों से लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बैलगाड़ियों की लाइन लगी रहीं।
व्यवस्था चाक चौबंद दिखाने में जिला पंचायत और प्रशासन कामयाब हो गया, लेकिन श्रद्धालुओं को परेशानियों से जूझना पड़ा। गंजडुंडवारा रोड से मेला के मुख्य मार्ग पर सड़क खराब होने के कारण यहां वाहन भी फंसते नजर आए। उद्घाटन के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक महेश गुप्ता, हरीश शाक्य, राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शरदेंदु पाठक, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह आदि भी रहे।

मिनी कुंभ के उदघाटन के दौरान नृत्य करते कलाकार। संवाद- फोटो : BADAUN

मिनी कुंभ में अतिथियों का स्वागत करते स्कूली छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : BADAUN

मिनी कुंभ में गंगा आरती का दृष्य। संवाद- फोटो : BADAUN

भागीरथी तट पर बसा तंबुओं का अस्थायी शहर। संवाद- फोटो : BADAUN

मेला ककोड़ा में सजी स्काउट गाइड की प्रदर्शनी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें