फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूधिया को पीटा, हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक समेत चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया में कुछ लोगों ने एक दूधिया के साथ मारपीट कर दी। गांव अन्नी निवासी भुवनेश का कहना है कि वह भरकुईया गांव में दूध लेने जाता है। वहीं का मितान सिंह शराब बेचता। लऊआ गांव का मनोज कुमार अपने मजदूरों के लिए मितान के पास शराब लेने आया था। उनका रुपयों को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान वह मौके पर पहुंच गया और उसने बीच बचाव करने की कोशिश की। तभी मितान सिंह, मुकेश पटेल, अनुराग और सौरभ ने उससे गाली गलौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि मुकेश पटेल हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें