फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में फैली गंदगी और बिजली के खुले बोर्ड देख सीडीओ का चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने मंगलवार को नवीन सामुदायिक अस्पताल की व्यवस्थाओं के निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में हर तरफ गंदगी और बिजली के खुले बोर्ड मिलने पर उन्होंने एमओआईसी केके राठौर से नाराजगी जाहिर की। और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कुंवरगांव नगर पंचायत में तैनात ईओ डीके राय को मौके पर बुलाया। ईओ के छुट्टी पर होने के कारण नगर पंचायत में तैनात लिपिक व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिस पर सीडीओ ने उन्हें अस्पताल में रोज सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए। यह भी पूछा कि ईओ के छुट्टी पर होने पर उनको रोज छुट्टियां कौन दे देता है। सीडीओ ने आयुर्वेदिक अस्पताल भी देखा और वहां बैठे मरीजों से बात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें