फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा मेरी माटी मेरा देश अभियान : शाक्य

विज्ञापन
बिनावर में आयोजित अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम में शामिल क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व अ
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की मेरी माटी- मेरा देश अभियान में सहभागिता
विज्ञापन

सांसद ने कछला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मेरी माटी- मेरा देश अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बिनावर में अमृत कलश यात्रा में भाग लेकर घर-घर जाकर मिट्टी व चावल संग्रहीत किए गए। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ग्राम पेपल पहुंचकर भाजपा मंडल अध्यक्ष स्व. लालू सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। बिनावर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान अमृत काल में देश के विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आह्वान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वसहयोग की मंशा से ही भाजपा की ओर से ''मेरी माटी मेरा देश'' अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हर आंगन से मिट्टी और चावल एकत्र किए जा रहे हैं। यह अभियान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जेके सक्सेना, विश्वजीत गुप्ता, दीपमाला गोयल, हरिओम पाराशरी, धीरेंद्र सिंह, अशोक चौहान आदि उपस्थित रहे।
इधर, सांसद संघमित्रा मौर्य ने अभियान के तहत आयोजित अमृत कलश यात्रा ग्राम सादपुर तथा नगर पंचायत कछला में अमर बलिदानियों के पुण्य स्मरण के साथ प्रारंभ की। उन्होंने घर-घर से मिट्टी तथा चावल अमृत कलश में एकत्र किए, तथा प्राथमिक विद्यालय व नगर पंचायत में पंच प्रण की शपथ दिलाई।
नगर पंचायत कछला में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। इस दौरान शिशुपाल शाक्य, जगदीश लोनिया, देव सिंह यादव, अजय तोमर, तेजपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कादरचौक। ब्लाॅक के गांव चौडेरा नूरपुर मे जिला पंचायत सदस्य महेश शाक्य, मंडल अध्यक्ष सेवाराम कश्यप ने घरों से मिट्टी दान ली और अभियान की जानकारी दी। प्रधान मनोज शर्मा भी मौजूद रहे।

बिनावर में आयोजित अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम में शामिल क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व अ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें