फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मानसिक मंदित युवती की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार शाम करीब 18 वर्षीय एक मानसिक मंदित युवती चौथी मंजिल से कूद गई थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। कॉलेज प्रशासन ने उसका उपचार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


मानसिक मंदित युवती 14 जून को शहर में घूमते हुए मिली थी। वह अपना नाम-पता तक नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। तब से उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे युवती चौथी मंजिल से नीचे कूद गई थी। इस बारे में कॉलेज प्रशासन को जानकारी हुई तो सभी कर्मचारियों में खलबली मच गई। इसकी सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इससे पहले कॉलेज प्रशासन में युवती का उपचार शुरू कर दिया। शनिवार देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें