कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े सतेती के ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
बिल्सी। ग्राम पंचायत इंछा की सतेती पट्टी सुकाल में प्रस्तावित श्मशान भूमि निर्माण मामले को लेकर बुधवार को ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इससे पहले ग्रामीण बिल्सी नायब तहसीलदार को भी ज्ञापन सौंप चुके है। उन्होंने मांग उठाई कि निर्माण कार्य गाटा संख्या 46 से हटाकर पारंपरिक श्मशान भूमि गाटा 55 पर कराया जाए। जिसपर डीएम ने मंदिर के समीप निर्माण न होने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी बताया कि भूमि गाटा 55 पर कुछ प्रभावशाली व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का अवैध कब्जा है, उनसे साठगांठ के चलते कुछ अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय गाटा 46 पर निर्माण कराने पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की, अवैध कब्जेदारों को हटाकर गाटा 55 पर ही श्मशान निर्माण कराया जाए। इस मौके पर अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, राजू जाटव, शानू जाटव, संदीप सिंह, गौरव सिंह, सचिन, अंकित सिंह, करन सिंह जाटव, हरबिलास सिंह, मुनेंद्र सिंह, पिंटू जाटव आदि शामिल रहे।