फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान सम्मान निधि नहीं मिलने पर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम सदर मोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष सोहन पाल ने बताया कि तहसील में किसानों की जमीन के अंश गलत कर दिए गए हैं। इससे फार्मर रजिस्ट्री कराने में किसानों को दिक्कत आ रही है। दूसरी ओर किसान सम्मान निधि भी नहीं मिल पाने से किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कई गांव में इंडिया मार्का नल खराब हैं। इससे किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने किसान सम्मान निधि एक माह के अंदर दिए जाने, सदर तहसील में किसानों के बैठने की व्यवस्था, खराब हैंडपंप को तुरंत सही करने की मांग की है। इस मौके पर अमित कुमार, भीमसेन, महेंद्र पाल राजपूत, राकेश कुमार, देशराज, रूपेंद्र सिंह, श्याम सिंह, मितान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें