फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में सरोजनी नायडू टोली अव्वल

Sun, 01 Mar 2015 11:33 PM IST
दहगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएलएस महाविद्यालय के एनएसएस छात्र-छात्राआें के गांव दांदरा में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार सहसवान राजकुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा रानी, दिव्या गुप्ता, साक्षी गुप्ता, माधुरी गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद देश भक्ति पर आधारित नाटक शहीद ऊधम सिंह और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटक आयोजित हुए। शिविर में हुई रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में सरोजनी नायडू टोली प्रथम रही। सलाद प्रतियोगिता मे भगत सिंह टोली और टैंट प्रतियोगिता मे सुभाष टोली ने बाजी मारी। विजयी प्रतियोगियों को ग्राम प्रधान राजकुमार ने पुरस्कृत किया। संचालन सोमवीर सिंह, सादिक सैफी ने किया। कार्यक्रम प्रभारी बीके राठौर, प्राचार्य भुवनेश कुमार वार्ष्णेय, अध्यक्ष रामवीर सिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र, जयमाला, धर्मपाल सिंह, गंगा राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें