उप्र अनुसूचित जाति व जन जाति आयोग के सदस्य केके राज अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। उप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य केके राज ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, शहरी दुकान निर्माण योजना, उप्र अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न धनराशि योजना व समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह शासन द्वारा निर्धारित 100 दिन के एजेंडे के अनुसार लक्ष्य की प्राप्ति करें, ताकि लाभार्थियों तक शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ समय से पहुंचा सके, जिससे वे लाभांवित हो सकें। बैठक में एसडीएम सदर एसपी वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सहायक प्रबंधक संतोष आदि मौजूद रहे। संवाद