बदायूं। पुलिस भर्ती परीक्षा देने के बाद बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों के चेहरोें पर मुस्कान देखने को मिली। हालांकि अभ्यर्थियों के अनुसार ओवरऑल प्रश्नपत्र तो ठीक आया, लेकिन गठित के सवालों ने जरूर परेशान किया।
परीक्षा देने के बाद में बाहर आए अलीगढ़ निवासी मोहित शर्मा ने बताया कि पूरे प्रश्न पत्र की बात की जाए, तो यह ज्यादा कठिन नहीं था, लेकिन गठित के सवालों ने उलझा दिया था। उनको हल करने में काफी समय लग गया था।
-सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पूर्व में काफी तैयारी की। इसका फायदा परीक्षा के दौरान मिला है। इसकी वजह से सवालों को आसानी से हल कर सका, लेकिन गणित में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा।
सचिन सैनी, मुरादाबाद
-कंप्टीशन की नोएडा में रहकर तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यह परीक्षा कठिन नहीं लगी। आसानी से सवाल को समय अवधि के अंदर जवाब दे दी। हालांकि जिस तरीके के गणित में सवाल आए थे। जरूर अन्य अभ्यर्थियों को परेशानी हुई होगी।
-आकाश चौबे, दिल्ली
-गणित के सवाल ने उलझा दिया। इसमें काफी समय बर्बाद हो गया है। हिंदी और सामान्य ज्ञान के सवाल काफी आसान आए। इनको आसानी से हल कर लिया गया।
-प्रशांत, अलीगढ़
-पहले की अपेक्षा इस बार प्रश्न पत्र कठिन आया है। इसकी वजह से परेशानी हुई है। हालांकि हिंदी और सामान्य ज्ञान के सवाल सरल थे, उनको बहुत जल्द ही हल कर दिया था।
-शालू कुमारी, बरेली
सचिन सैनी।
सचिन सैनी।
सचिन सैनी।