बिल्सी के भवन मंदिर में भंडारे का प्रसाद लेते लोग
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के अटल चौक के निकट शिव शक्ति भवन मंदिर में बुधवार को दिल्ली करौल बाग निवासी व्यापारी विकास माहेश्वरी ने माता रानी का विशाल भंडारा कराया।
इसमें सैकड़ों लोगों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। यहां सबसे पहले मंदिर में हवन-यज्ञ किया गया। उसके बाद अन्य विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। कन्याओं को सहभोग कराने के बाद भंडारा शुरू किया गया। नगर के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने यहां माता रानी के भजन गाए। इस मौके पर सुभाष चंद्र वाहेती, दीपक माहेश्वरी, सुवीन माहेश्वरी, पिंकी काबरा आदि मौजूद रहे। संवाद