बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार 24 को जिले में दो स्थानों पर वृहद सामूहिक विवाह कार्यक्रम होंगे।
समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि सुबह 7 बजे से समरेर के राजकीय आईटीआई में 160 जोड़ों और स्वर्गीय श्रीरामपाल सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज, उसावां में 145 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कुल 305 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम में समरेर में लगभग 3500 और दातागंज में लगभग 3000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। संवाद