फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लिंटर डालते समय राजमिस्त्री को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका में सोमवार की दोपहर एक मकान का लिंटर डालते समय राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। सिसरका निवासी उमेश पाल पुत्र छोटे लाल गांव में ही मकान बनवा रहे हैं। मकान बनाने का काम गांव के भानु सिंह कर रहे थे। सोमवार को कार्य करते समय किसान के हाथ में एल्युमिनियम की फंटी घर के पास से गुजर रही बिजली लाइनों में छू गई। इसी बीच किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना फैजगंज बेहटा के प्रभारी निरीक्षक इंद्र कुमार भी पहुंच गए। घटना स्थल का मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें