फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहीदी पर्व मनाया, लंगर का किया आयोजन

विज्ञापन
पंजाबी मोहल्ला ​स्थित गुरुद्वारे में लंगर का प्रसाद ग्रहण करते लोग। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला में पांचवीं गुरुअर्जन देव महाराज का शहीदी पर्व मनाया गया। सुबह साढ़े सात बजे से रागी जत्था परमजीत सिंह और प्रभुजोत सिंह ने कीर्तन किया गया। इसके बाद रजनी अनेजा, प्रणय अनेजा की ओर से अखंड पाठ किया गया। उसके बाद में कीर्तन गायन किया गया। अंत में गुरु का अटूट लंगर व शर्बत का वितरण किया गया। शाम को स्त्री सत्संग सभा की ओर से श्री सुखमनी साहिब का कीर्तन किया गया। इसमें गुरुद्वारा साहब की संगत के अलावा विश्व हिंदू परिषद महिला प्रकोष्ठ की महिलाएं और हनुमान मंदिर महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने पहुंच कर कीर्तन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें