फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर पति की दीर्घायु मांगी

Mon, 21 Oct 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। करवाचौथ पर अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिनों ने रविवार को निर्जला व्रत रखा। चंद्रोदय के बाद विधिपूर्वक पूजन कर चांद को अर्घ्य दिया। साथ ही पति को चलनी से निहारकर व पूजा के बाद व्रत खोला।
विज्ञापन

दिन भर व्रत रखने के बाद सुहागिनों ने शृंगार कर चांद के साथ पति का दीदार किया। उनकी आरती उतारी। सुहागिन महिलाओं ने छलनी से चांद देखकर पति की लंबी उम्र का कामना की। पतियों ने जल पिलाकर व्रत खुलवाया। इससे पहले करवा चौथ व्रत की कथा का श्रवण कर देव उपासना की गई। वहीं, करवाचौथ पर पूजन के साथ ही सेल्फी का भी क्रेज रहा। महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ ही पतियों के साथ सेल्फी ली। सुहागिनों का कहना था कि वह इस पल को कैमरे में कैदकर यादगार बना रही हैं। पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनों में ज्यादा क्रेज दिखा।

ब्यूटी पार्लरों पर लगी रही भीड़
करवाचौथ वाले दिन ब्यूटी पार्लर पर खासी भीड़ रही। सुहागिनों ने पहले से ही बुकिंग करवा रखी थी। मेहंदी के अलावा फेशियल व संजने संवरने पर विवाहिताओं ने खासे रुपये खर्च किए। इसको देखते हुए ब्यूटी पार्लर संचालकों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। स्टाफ को भी बढ़ा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें