फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता से छेड़छाड़, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Mon, 17 Jul 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली सहसवान के एक गांव में नवविवाहिता ने जेठ पर नहाते समय उससे छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पीटने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पति व सास सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। जेठ सद्दाम हुसैन उस पर फब्तियां कसता था और छेड़छाड़ करता था। 13 जुलाई को जब उसकी मां ससुराल में आई हुई थी तो वह बाथरूम में नहाने चली गई। पीछे से उसका जेठ बाथरूम में आकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो वह पीटने लगा। ससुराल वालों को बताया तो उसके पति, सास, ननद ने जेठ का पक्ष लेते हुए उसे लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन


मारपीट में महिला घायल, तीन पर मुकदमा

सहसवान। थाना कोतवाली के ग्राम धूबिया में संपत्ति को लेकर युवक की पत्नी व बहन के बीच हुई मारपीट में बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी सहसवान लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ग्राम धूबिया निवासी तसव्वर पुत्र मुसब्बर ने बताया कि उसकी बहन सीमा का संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसकी पत्नी यास्मीन से विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों में गाली गलौज व मारपीट हो गई थी। उसकी पत्नी यास्मीन की बहन मुशाहिद व मुशाहिद के पुत्र मोहम्मद कैफ़ ने सीमा को पीटकर घायल कर दिया। सीमा को सीएचसी सहसवान ले जाया गया। तसव्वर ने थाना कोतवाली में पत्नी यास्मीन, उसकी बहन मुशाहिदा व उसके पुत्र मोहम्मद कैफ़ के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें