फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला महाराजनगर निवासी विवाहिता की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसावां थाना क्षेत्र के गांव अभिगांव निवासी बिजनेस कुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी बेटी निलेश उर्फ रचना (21) की शादी महाराजनगर निवासी अतुल कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग के साथ निलेश से मारपीट करते थे। ससुरालीजनों ने रविवार की रात में बेटी की हत्या करके उसके शव को फंदे से लटकाया और भाग गए। उसके जेवर भी ले गए। सूचना पर गई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें