फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 20 Jun 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुझियाना के मझरा खगेई में बुधवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब तक मायके वाले मौके पर पहुंचे, तब तक ससुराल वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने उन्हें घर से दौड़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरेली में आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी राम सिंह का कहना है कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले अपनी बेटी रामबाला उर्फ नन्ही देवी (21) की खगेई निवासी संजीव के साथ शादी थी। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले उसने नन्ही को तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ससुराल वाले उसका झोलाछाप से इलाज कराते रहे। वह बीमार हो गई थी। बुधवार शाम करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।
इसकी सूचना पर जब तक वह गांव पहुंचे, तब तक संजीव और उसके परिवार वालों ने नन्ही का अंतिम संस्कार कर दिया। वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कार्रवाई कराने को कहा। इससे ससुराल वाले बौखला गए। उन्होंने सभी लोगों को दौड़ा दिया, जिससे वह थाने आ गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें