फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Thu, 19 Oct 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतका शरबती का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा में 20 वर्षीय विवाहिता शरबती ने मंगलवार रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के गढि़या रंगीन निवासी शंकरलाल ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी बेटी शरबती की शादी बमनपुरा के कन्हई लाल के साथ की थी। परिवार वालों के मुताबिक, कई दिनों से शरबती का पति से विवाद चल रहा था। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके चलते शरबती ने मंगलवार रात ससुराल में मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटककर जान दे दी।
बुधवार सुबह ससुराल वाले सोकर उठे तो उन्होंने विवाहिता का शव फंदे से लटका देखा। ससुराल वालों ने उसका शव फंदे से उतारा और उसके मायके वालों व पुलिस को सूचना दी। शंकरलाल अपने परिवार के साथ बमनपुरा पहुंच गए। पुलिस ने बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार वालों का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं, इससे उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें