फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 16 Oct 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव अटकुइयां कलां में विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन ने शव को लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए।
विज्ञापन


गांव अटकुइयां निवासी श्यामवीर की शादी पांच साल पहले शाहजहांपुर के मिर्जापुर के कलान निवासी ब्रजराज सिंह की बेटी सविता (26) से हुई थी। सविता के चार साल का एक बेटा है। बताया जाता है कि कुछ दिनों से सविता घरेलू कलह के चलते परेशान थी। मंगलवार की सुबह सविता ने फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि शव फंदे से लटका हुआ था। मामले की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी। इसके बाद उसके पिता पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। हालांकि बाद में विवाहिता के पिता ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें