फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
तारावती का फाइल फोटो।
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव पवसरा में सोमवार को 26 वर्षीय तारावती ने फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी ऋषिपाल के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन तारावती की शादी वर्ष 2016 में पवसरा के कुंवरपाल के साथ की थी। उसकी पांच साल की बेटी गौरी और तीन साल का बेटा हिमांशु है। उसके बहनोई कुंवरपाल मजदूरी करते हैं। वह सोमवार को काम करने गए थे। इसी दौरान उसकी बहन तारावती ने फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना पर तारावती के मायके वाले पहुंच गए और उन्होंने थाना पुलिस को बुला लिया लेकिन ऋषिपाल ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। फिलहाल तारावती के आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें