बिल्सी सीएचसी में भर्ती घायल विवाहिता मिथलेश। संवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरसैनी में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के गांव बमेढ़ निवासी शिव सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसने 17 दिसंबर 2022 को अपनी बेटी मिथलेश का विवाह गांव जरसैनी में किया था। शादी में दिए गए दहेज से ससुराली खुश नहीं हैं। रविवार रात मिथलेश के ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसे गंभीर चोट आई। संवाद