बिल्सी। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जहानाबाद निवासी बबली पुत्री अमर सिंह ने बताया कि उसका विवाह 23 सितंबर 2023 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार लोकेश पुत्र किशनचंद निवासी लोया कॉलोनी, कस्बा व थाना बबराला जनपद संभल के साथ हुआ था। विवाह के समय पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 51 हजार रुपये नकद सहित घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन और सोने-चांदी के जेवरात दिए थे। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज से संतुष्ट न होकर अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।संवाद