फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मनीष कुमार का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन

विज्ञापन
मनीष कुमार।
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए उझानी क्षेत्र के दहेमू स्कूल में तैनात सहायक अध्यक्ष मनीष कुमार का चयन हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षक मनीष कुमार ने सामुदायिक सहभागिता से विज्ञान, गणित व कंप्यूटर प्रयोगशाला स्थापित की। नोडल संकुल शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए शैक्षिक नेतृत्व व आदर्श संकुल बैठक का आयोजन कराया, जिसको राज्य स्तर तक सराहा गया।
विज्ञापन

उन्हें आईसीटी, पाठ योजना, टीएलएम प्रतियोगिता, राष्ट्रीय आविष्कार योजना, इन्सपायर अवॉर्ड में छात्रों व स्वयं के कार्यों के लिए भी पुरस्कृत किया गया। मनीष को विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ साथ बालिका शिक्षा नारी सशक्तीकरण स्काउट गाइड आदि क्षेत्रों में कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें