बदायूं में विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां तमाम विभाग और संगठन पौधे लगा रहे थे, वहीं उघेती थाने के मेवली गांव में कुछ तस्कर आम का हरा-भरा पेड़ काटने में जुटे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर आई पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर ले गई। इनसे थाने में पूछताछ की जा रही है।