फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेलाें को विस्तार देने के लिए मंगल दलों को मिलेगी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में नौ-नौ सदस्यीय पुरुष और महिला दलों का गठन किया जा चुका है। खेलों को विस्तार देने के लिए मंगल दलों को किट का वितरण शासन की ओर से किया जाएगा। इसके लिए 89 युवा और 96 महिला दलों के नाम शासन को भेजे गए हैं। चयनित दलों को शासन की ओर से जल्द ही किटें भेजी जाएंगी। खेल के मैदान भी ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मंशा है कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी दक्ष किया जाए। ऐसे में युवा कल्याण विभाग के माध्यम से संचलित युवक और महिला मंगल दल के गठन पर जोर दिया गया। युवा कल्याण विभाग ने 2024-25 के लिए जिले की कुल 1037 ग्राम पंचायतों में मंगल दलों का गठन किया है।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक युवक व एक महिला दल बनाया गया है। प्रत्येक दल में कम से कम नौ लोग शामिल हैं। वर्ष 2023-24 के चयनित युवा मंगल दल को किट दी जानी है। चयनित दलों में 89 युवा और 96 महिला दलों के नाम शासन को भेजे गए हैं। इनको जल्द ही किट मिलने की उम्मीद है। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिप्रेम ने बताया कि शासन की ओर से दलाें को किट दी जाती है। इसका वितरण स्थानीय स्तर पर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दलों को कराया जाता है। इस बार भी कराया जाएगा।
विज्ञापन



सीधे शासन से आती हैं किट

हर वर्ष मंगल दल के लिए शासन किट भेजता है। इसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, नेट, रस्सी आदि सामान दिया जाता है। इस किट में उपलब्ध सामान युवाओं को खेलने के लिए दिया जाता है। खेलने के बाद यह सामान मंगल दल को विभाग को वापस जमा करना होता है।

ऑनलाइन आवेदन करने पर हुआ चयन

ब्लॉक सहसवान के गांव रफीनगर और जहिदपुर घनसौली में नए मंगल दल का गठन किया गया है। रफीनगर में रमेश और जहिदपुर घनसौली रतीराम ने बताया कि मंगल दल में जुड़कर युवाओं के लिए काम करेंगे। शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। जो योजनाएं संचालित हैं उनके बारे में भी लोगों का बताएंगे ताकि वह जागरूक हो सकें और शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें। मंगलदल से जुड़ने के लिए विभाग में संपर्क किया था। साथ ऑनलाइन आवेदन हुआ। तब उनका चयन हो सका।






सभी ग्राम पंचायतों में युवक व महिला दल का गठन किया जा चुका है। अब कोई युवक व महिला अब भी मंगल दल से जुड़ना चाहते हैं तो वह सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं। - हरि प्रेम, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें