फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरात से लौट रही घोड़ा बग्घी से टकराई बाइक, मजदूर की मौत, दो लोग घायल

Tue, 12 Mar 2024 11:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में सोमवार रात बरात की घोड़ा बग्घी से एक बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार सुभाष की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। तीनों लोग बाइक पर दावत खाकर सिमरिया गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में सोमवार रात टिकलापुर गांव के नजदीक बरात की घोड़ा बग्घी से बाइक टकरा गई, जिसमें 40 वर्षीय मजदूर सुभाष की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी सुभाष मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक सुभाष दो दिन पहले मजदूरी करने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया आए थे। सोमवार शाम तक उन्होंने गांव में मजदूरी की। शाम को मझिया गांव में उनकी दावत थी। 

वह शाम समय अपने गांव के जोगेश और भरकुईया निवासी अफसर अली के साथ बाइक पर दावत खाने मझिया गांव पहुंचे। तीनों लोगों ने एक साथ दावत खाई और रात करीब 12 बजे सिमरिया गांव के लिए रवाना हो गए। बताते हैं कि उनकी बाइक मूसाझाग थाना क्षेत्र में टिकलापुर गांव के नजदीक पहुंची थी। 
विज्ञापन


उसी दौरान सामने से बरात की घोड़ा बग्घी आ रही थी। उससे बाइक टकरा गई, जिसमें सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जोगेश और अफसर अली घायल हो गए। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें