फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रद्धापूर्वक मनाई मकर संक्रांति, लोगों ने दान करके कमाया पुण्य

विज्ञापन
मकर संक्रांति पर लालपुल के पास होता खिचड़ी वितरण।
विज्ञापन
कई जगहों पर हुए हवन-पूजन, बांटी गई खिचड़ी, आज भी मनाया जाएगा त्योहार
विज्ञापन

बदायूं। शनिवार को कई जगहों पर मकर संक्रांति मनाई गई। हालांकि इस बार भी इसे शनिवार और रविवार को मनाने पर भ्रम बना रहा। कुछ जगहों पर खिचड़ी भोज हुए तो लोगों ने खिचड़ी आदि दान करके पुण्यलाभ कमाया। कई स्थानों पर आज भी त्योहार मनाया जाएगा।
हिंदू धर्म में सूर्यदेव से जुड़े कई प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति भी है। शीत ऋतु के पौष माह में जब भगवान सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य की इस संक्रांति को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन पिछले कुछ साल से गणनाओं में आए कुछ परिवर्तन के कारण इसे 15 जनवरी को भी मनाया जाने लगा है। इस साल भी त्योहार को लेकर लोगों में भ्रम बना रहा। ऐसे में कई लोगों ने शनिवार को भी त्योहार मनाया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। जोगपाल सिंह, मुकेश वर्मा, अमित सक्सेना, गौरव अरोरा आदि मौजूद रहे। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा आयोजित यज्ञ और खिचड़ी भोज का कार्यक्रम डायट परिसर ऑडिटोरियम प्रांगण में किया गया। इसमें गिरधारी सिंह राठौर, आवेश प्रताप सिंह, संजीव कुमार, बबली सिंह, शिशुपाल, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
सिरसौली की रुद्राक्ष शाखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम किया गया। विभाग प्रचारक विशाल, रामकिशोर, विचित्र कुमार सक्सेना, संजीव प्रजापति, मयंक प्रताप सिंह, शिवपूजन, शुभम सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
बिसौली। बाबूराम मार्केट स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर नवदुर्गा सेवा समिति व श्री श्याम सेवादार परिवार की ओर से खिचड़ी का वितरण किया गया। वहीं मुख्य चौराहा, लोनिवि गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर भी खिचड़ी वितरण हुआ। इस मौके पर धर्मेंद्र वार्ष्णेय, पीयूष मुरारी, पुलकित गुप्ता, गोपाल कृष्ण, अमित, प्रांजल, जीतू, हर्षित आदि मौजूद रहे।
बगरैन। पंडित हरनारायण सरस्वती विद्या मंदिर में खिचड़ी भोज आयोजन हुआ। इसके अलावा शनि देव मंदिर, सोमवार बाजार स्थित शिव मंदिर, मुख्य चौराहे पर भी खिचड़ी भोज हुआ। प्रधान गुलाब नवी, रामप्रसाद, रामप्रताप रस्तोगी, ऋषिपाल, संजीव सुमन, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रुदायन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया। संजीव कुमार गुप्ता, अरविंद शर्मा, अनूप सिंह, सचिन गुप्ता, गंगाराम शास्त्री, विष्णु गुप्ता, अरविंद चौधरी, आर्यन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें