फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनुरक्षण माह शुरू, सुधारी जाएगी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विद्युत निगम की ओर से लगातार आपूर्ति संचालित रखने के लिए एक फरवरी से अनुरक्षण माह शुरू किया गया है। इसके तहत जिलेभर में विद्युत लाइनों का मरम्मत कार्य चलेगा। इसमें ढीले और टूटे तार, इंसुलेट बदलवाने का कार्य और साफ-सफाई से लेकर तमाम कार्य अभियान चलाकर कराए जाएंगे, जिससे आने वाले समय में कहीं भी बिजली कटौती नहीं हो पाए और न ही आपूर्ति संचालन में कोई अवरोध हो। इसे गर्मी से पहले की जाने वाली तैयारी के क्रम में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

अक्सर गर्मियों के मौसम में बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर फुंकने और लाइन टूटने जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे ज्यादा ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ जाती है। इस दौरान ज्यादा लोड बढ़ने से कमजोर लाइनें गर्म होकर टूट जाती हैं और कुछ छोटी-मोटी कमियों की वजह से कई-कई घंटे बिजली नहीं आती।
गर्मियों के मौसम में एक घंटे की कटौती में भी लोग काफी परेशान हो जाते हैं। आने वाले समय में ऐसी कोई दिक्कत सामने न आए और छोटी छोटी कमियों की वजह से ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े, इससे विद्युत निगम की ओर से एक फरवरी से अनुरक्षण माह शुरू किया गया है। इसके तहत पूरे माह जिलेभर में मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए अलग से कोई बजट जारी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में एक फरवरी से अनुरक्षण माह शुरू किया गया है। इसके तहत जिले भर में मरम्मत कार्य होंगे। इससे गर्मियों में समस्याएं कम होंगी।
- अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें