फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककोड़ा मेले के बीच में बनेगा मुख्य स्नान घाट

Tue, 10 Oct 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/कादरचौक। ककोड़ा में इस बार मेले के बीच में ही मुख्य स्नान घाट बनाया जाएगा। पिछली बार की दिक्कत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा का मुख्य स्नान 27 नवंबर को है। इसको लेकर जिला प्रशासन और जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी काम में लग गए हैं। इस बार जिला प्रशासन के लिए राहत की बात यह है कि किसानों ने गन्ना की फसल नहीं बोई है बल्कि उसके स्थान पर धान व बाजरा की फसल की है, जो जल्द ही पक जाएंगी। ऐसे में प्रशासन फसल कटवाने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी होगी। वहीं अधिकतर जमीन समतल है। ऐसे में पिछली बार की अपेक्षा बेहतर तरीके से मेला लगाया जाएगा। जिला पंचायत के जेई लालता प्रसाद ने बताया कि अभी कौन सी जगह पर क्या बनाया जाएगा। उसको लेकर जगह का निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें