मदरसा बोर्ड परीक्षा के दौरान चेकिंग को आया सचल दल। संवाद
- दौड़ते रहे सचल दल, नहीं मिले नकलची, आज नहीं होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बृहस्पतिवार को मदरसा बोर्ड की पहली पाली में मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी) और दूसरी पाली में फाजिल की परीक्षाएं हुईं। दोनों पालियों में 449 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दल भी लगातार चेकिंग करते रहे। इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। शुक्रवार को परीक्षा नहीं होगी।
मदरसा बोर्ड के जिले में सात सेंटर बनाए गए हैं। पहली पाली में मदरसा वीर अब्दुल हमीद हायर सेकेंडरी स्कूल में 279 में से 32, मदरसा फातिमा गर्ल्स कॉलेज में 75 में से 25, मदरसा अल हसन कॉलेज में 255 में से 60, मदरसा जामिया ताहिरा में 284 में से 17, मदरसा शम्सुल उलूम में 177 में से 49, मदरसा हिरा इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज में 272 में से 136, मदरसा तैयबा इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज 272 में से 82 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 743 पंजीकृत परीक्षार्थी में से 695 ने परीक्षा दी, जबकि 48 गैरहाजिर रहे। मदरसा बोर्ड पटल सहायक मो. अज्जम ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा नहीं होगी।