माता रानी के मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना की गई। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ पहुंच गई। उन्होंने मातारानी की पूजा कर मनौतियां मानी।
शहर के नगला मंदिर, ओवरब्रिज के नीचे स्थित माता रानी के मंदिर, हर प्रसाद मंदिर समेत अन्य मंदिरों में माता रानी के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की गई। मान्यता है कि मां का यह स्वरूप भयानक है, लेकिन वे भक्तों को शुभ फल ही प्रदान करती है। इसी कारण उनको शुभंकरी के नाम से भी जाना जाता है।
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित मां शीतला देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में मातारानी के भक्त पहुंचे। और मातारानी की पूजा की। इसके अलावा नगर के कुटीर, नील कंठेश्वर महाराज, नव दुर्गा मंदिर, भवन मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई।
बिसौली। नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में भक्तों ने माता पूजाकर मनौतियां मानी। इधर, नगर के मोहल्ला गदरपुरा व पिंदारा रोड पर पंडाल लगाकर नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। दोनों स्थानों पर अखंड ज्योति के साथ सुबह शाम माता की आरती की जा रही है।